E-Paperटॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ का किच्छा में भव्य स्वागत

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम, कहा – हर वर्ग तक पहुंचेगी भाजपा की योजनाएं

किच्छा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ के प्रथम बार किच्छा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यह स्वागत समारोह पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर अल्पसंख्यक वर्ग तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने सदैव हर वर्ग को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अनीश गौड़ जैसे ऊर्जावान व कर्मठ नेता के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन और अधिक मजबूत होगा।

कार्यक्रम का संचालन बाबू अल्वी ने किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, ग्राम प्रधान दरऊ गफ्फार खान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, हारून मलिक, मतलब अल्वी, लियाकत अली, नाजिम मलिक, जीशान मलिक, सानू, शाकिर, हाशिम, अजीम, अबरार, सलीम कुरैशी, अमर खान, इस्लाम यासीन, अयान, तथीर अहमद, भूरा, छोटू, शानू खान, इमरान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!