E-Paperhttps://thealbela.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तराखंडटॉप न्यूज़युवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

“विधायक बेहड़ का पुतला जलाए जाने पर कोली समाज ने की कड़ी निंदा”

कोली समाज के लोगों ने बैठक में पुतला दहन की निंदा की

किच्छा। तिलक राज बेहड़ का पुतला जलाए जाने की घटना पर किच्छा में आयोजित कोली समाज की एक बैठक में कड़ी निंदा व्यक्त की गई। समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने कहा कि कुछ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोली समाज को बदनाम करने की नीयत से यह दुर्भावनापूर्ण कृत्य किया गया है, जो पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तिलक राज बेहड़ कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में रहकर समाज की सेवा करते आ रहे हैं। वे क्षेत्र में “विकास पुरुष” के रूप में पहचाने जाते हैं। अनुसूचित क्षेत्रों, ग्रामीण इलाकों और बस्तियों में उन्होंने अनेकों सड़कें, सीसी मार्ग, नालियां, सामुदायिक भवन तथा अन्य जनहित कार्य कराकर विकास को हर वर्ग तक पहुंचाया है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि जब तिलक राज बेहड़ रुद्रपुर से विधायक थे, तब उन्होंने कोली समाज के लिए विशेष रूप से अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए। रुद्रपुर के वार्ड न0-01 रमपुरा वार्ड में रामलीला के लिए शेड का निर्माण, विभिन्न मंदिरों में निर्माण एवं जीर्णोद्धार, सामुदायिक भवन का निर्माण, नए हाईस्कूल  की स्थापना तथा अनेक धार्मिक स्थलों और सड़कों का निर्माण उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां हैं। विशेष रूप से वार्ड नंबर 1 रामपुरा में सर्वाधिक विकास कार्य उनके प्रयासों से ही संभव हुए, जो आज भी क्षेत्र की पहचान बने हुए हैं।

उन्होंने केवल विकास कार्य ही नहीं कराए, बल्कि समाज को राजनीतिक सम्मान भी दिलाया। दर्शन कोली को किच्छा नगर पालिका का अध्यक्ष बनाए जाने तथा मीनू कोली को रुद्रपुर ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख बनाए जाने में उनका महत्वपूर्ण इससे स्पष्ट है कि उन्होंने कोली समाज को नेतृत्व और भागीदारी दिलाने का कार्य किया सहयोग रहा, इन सबका  पुतला फुकवाने वाले लोगो को भी याद रखना चाहिए।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि तिलक राज बेहड़ सदैव सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले नेता रहे हैं और हर धर्म व वर्ग का सम्मान करते हैं। कोली समाज के नाम पर राजनीति करना और पुतला जलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करना पूरी तरह निंदनीय है।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में पुतला जलाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कोली समाज पूरी मजबूती से तिलक राज बेहड़ के साथ है और आगे भी एकजुट रहेगा।

इस दौरान निवर्तमान पालीका अध्यक्ष दर्शन कोली, छोटेलाल कोली, सोमपाल कोली, भोला कोली ,उमेश कोली, रामचंद्र कोली, राजेश कोली, बाबूराम कोली, धर्मेंद्र कोली ,अशोक कोली, धर्मवीर कोली, नंदलाल कोली, खन्ना कोली, राजेंद्र कोली, कमल कोली,  रामकिशोर कोली, राजेश कोली, सरवन कोली, आकाश कोली, भोले कोली, देवकीनंदन कोली, विकास कोली, अनिल कोली, , बाबूराम कोली आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!