E-Paperhttps://thealbela.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तराखंडटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

किच्छा के युवाओं ने जीता “इंडियाज़ आइकॉनिक अवॉर्ड”

"सोशल मीडिया पर बनाई अलग पहचान, क्षेत्र का बढ़ाया मान" हल्द्वानी

हल्द्वानी/किच्छा। हल्द्वानी में आयोजित इंडियाज़ आइकॉनिक अवॉर्ड्स – क्रिएटर एडिशन चैप्टर 2 में किच्छा के वार्ड नंबर 17 के युवाओं ने शानदार सफलता हासिल करते हुए शहर का नाम रोशन किया।

2Brothers_Official टीम के सदस्य शान, फिरोज, नूर और सिदरा को यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट और सार्थक कंटेंट निर्माण के लिए “Real Content Creator” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
टीम ने अपने वीडियो के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट कंटेंट प्रस्तुत कर लाखों दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

यह कार्यक्रम KLMT Media और Magicdust के संयुक्त तत्वावधान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, बरेली रोड, हल्द्वानी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन MTV और रोडीज़ से जुड़े रहे अभिषेक खेरा ने किया, जबकि प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर अमर संधू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने शान, फिरोज, नूर और सिदरा को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!