E-Paperhttps://thealbela.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तराखंडटॉप न्यूज़युवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

“किच्छा के पारस अग्रवाल को भाजयुमो में मिली अहम ज़िम्मेदारी”

कुमाऊँ सह-संयोजक बनाए जाने पर युवा कार्यकर्ताओं में खुशी

किच्छा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को और मज़बूत करने के उद्देश्य से नई ज़िम्मेदारियों की घोषणा की है। इसी क्रम में किच्छा निवासी पारस अग्रवाल को भाजयुमो में कुमाऊँ मंडल का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

पारस अग्रवाल की नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र के भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

नव नियुक्त सह-संयोजक पारस अग्रवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा कुमाऊँ मंडल में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा व भाजयुमो के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!