E-Paperhttps://thealbela.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifउत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

किच्छा चीनी मिल ने किया बढ़े हुए गन्ना मूल्य का रु०1.07 करोड़ का भुगतान.

किसानों को RTGS के माध्यम से किया गया भुगतान

किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक ए० पी० बाजपेयी ने बताया, कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय गन्ना मंत्री जी द्वारा किसानों को बढ़े हुये मूल्य से शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान किये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में किच्छा चीनी मिल द्वारा आज दिनांक 10.12.2025 को किच्छा चीनी मिल द्वारा दिनांक 16.11.2025 से 29.11.2025 तक खरीदे गये गन्ने के मूल्यांतर (शासन द्वारा बढ़ाये गये गन्ना मूल्य एवं पूर्व में किये गये भुगतान के अन्तर) रु० 1,06,86,352.00 का भुगतान मिल को गन्ना उपलब्ध कराने वाले गन्ना किसानों को RTGS के माध्यम से सम्बन्धित गन्ना समितियों के माध्यम से निम्नवत भुगतान कर दिया गया है-
सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, किच्छा रु० 85,77,631.00
सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, हल्द्वानी रु० 7,63,723.00
सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, पन्तनगर रु० 7,90,506.00
सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, सितारगंज रु० 5,54,492.00
योग रु० 1,06,86,352.00

उपरोक्त के अतिरिक्त किच्छा चीनी मिल द्वारा आतिथि तक कुल 7.08 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर, 9.13 प्रतिशत टू-डेट चीनी परता प्राप्त करते हुये, कुल 50,260 कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया है।

अधिशासी निदेशक ए० पी० बाजपेयी द्वारा गन्ना कृषकों से अनुरोध किया गया है, कि सभी कृषक जड़ अगौला पत्ती रहित ताजा एवं साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करें, जिससे चीनी मिल द्वारा अच्छा चीनी परता प्राप्त किया जा सके एवं अच्छी गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन किया जा सके। साथ ही कृषकों से यह भी अनुरोध किया जाता है, कि वे गन्ना समिति के माध्यम से एस०एम०एस० प्राप्त होने के पश्चात ही खेत में गन्ने की छिलाई करवायें, जिससे मिल को ताजा गन्ना प्राप्त होता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!