E-Paperhttps://thealbela.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

“किच्छा शुगर कंपनी लिमिटेड ने जय शिव शक्ति इंटरप्राइजेज  को परिवहन कार्य हेतु प्रतिबंधित करते हुए किया ब्लैक लिस्ट”

जय शिव शक्ति इंटरप्राइजेज के साथ कार्यादेश निरस्त किया एवं आगामी 3 वर्षों के लिए परिवहन कार्य हेतु प्रतिबंधित करते हुए ब्लैक लिस्ट किया"

किच्छा शुगर कंपनी लिमिटेड द्वारा जय शिव शक्ति इंटरप्राइजेज को कृषकों के गन्ने के उठान हेतु लेबर व वाहनों की व्यवस्था हेतु अनुबंधित किया गया था परंतु पेराई सत्र प्रारंभ होने के बाद भी लगातार उक्त फॉर्म द्वारा किए गए अनुबंध का पालन न करते हुए कृषकों के गन्ने के उठान की व्यवस्था नहीं की गई एवं मिल द्वारा समय-समय पर दिए गए नोटिसों को भी लगातार अनदेखा किया। जय शिव शक्ति इंटरप्राइजेज द्वारा कृषकों के गन्ने के उठान की व्यवस्था न करने के कारण, खामियाजे के रूप में किच्छा चीनी मिल को कृषकों के रोष व आक्रोश का सामना एवं आर्थिक क्षति के रूप में उठाना पड़ा।

जब अंतिम नोटिस जारी करने के बाद भी उक्त फर्म द्वारा कोई व्यवस्था न करने पर अधिशासी निदेशक, किच्छा शुगर कंपनी लिमिटेड द्वारा उक्त फर्म के साथ किए गए कार्यादेश को निरस्त करते हुए उक्त फर्म को आगामी 3 वर्षों के लिए परिवहन कार्य हेतु प्रतिबंधित करते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!