E-Paperटॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

"महर्षि वाल्मीकि को बताया समाज का आदर्श व प्रेरणास्रोत"

किच्छा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं संग आवास विकास स्थित पार्क में भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा पूर्व विधायक का पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

   

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति के आदिकवि और महान ऋषि थे। उन्होंने अपने ज्ञान, चिंतन और लेखनी के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण जैसे अमर ग्रंथ ने मानवता को धर्म, नीति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। राजेश शुक्ला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का प्रतीक है कि कोई भी व्यक्ति अपने सत्कर्मों और संकल्प शक्ति से अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएँ हमें यह सिखाती हैं कि समाज में हर व्यक्ति का सम्मान समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने सदैव सत्य, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक नितिन चरन, भावाधस के राष्ट्रीय संचालक धीरज मधुकर, सरपंच राकेश कुमार वाल्मीकि, सभासद संदीप अरोरा, ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र गौतम, कल्लू चरन, सुभाष तनेजा, कैलाश वाल्मीकि, सोहन लाल, मनोहर लाल वाल्मीकि, नितिन गुप्ता, चंदन जायसवाल, देवेंद्र शर्मा, छत्रपाल वाल्मीकि, रघुनंदन प्रसाद, नेकपाल वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, धर्मेंद्र कुमार, राजा वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकी, सचिन चरन, विवेक चरन, अरुण कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक दास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!