विधायक बेहड़ ने 10 लाख की लागत से किए विकास कार्यों के उद्घाटन
नजीमाबाद व भगवानपुर में ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया स्वागत


किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने रविवार को नजीमाबाद और भगवानपुर ग्रामों में विधायक निधि एवं समाज कल्याण निधि से पूर्ण कराए गए 10 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

ग्राम नजीमाबाद में देवनाथ के घर से सलषा देवी के घर तक 5 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क का उद्घाटन किया गया, वहीं भगवानपुर में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित गुरुद्वारा हाल का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया।

ग्रामवासियों ने अपने-अपने गाँव में विधायक बेहड़ के पहुंचने पर फूलमालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और विकास कार्य पूर्ण कराए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।

विधायक बेहड़ ने कहा कि वह लगातार अपनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद के माध्यम से लोगों से सीधे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान सरकार की प्राथमिकता है और जनसहभागिता से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।

इसी क्रम में रविवार को उन्होंने नजीमाबाद, पहाड़ी कालोनी, मत्स्य कालोनी, कलकत्ता फार्म, माता फार्म, रुद्रपुर सानी और भगवानपुर में ग्रामीण जनसंवाद कर जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, बलवंत सिंह, बलदेव सिंह, सुन्दर सिंह, जमालुद्दीन, सोनी सिंह, अनिल यादव, विक्रम कोरंगा, देवचंद, राजेश कश्यप, ललित, पान सिंह, लेखराज, मुन्ना लाल, जहीर, अनवर सिंह, मुन्नी, मनोज, गुड्डू चौहान, बबलू, एजाज अहमद, अमरजीत, जोरा, हनीफ, गंगा सिंह, जसबीर, शराफत, जोगिन्दर समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


