E-Paperhttps://thealbela.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तराखंडटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के प्रयासों से ₹1.54 करोड़ की दो सड़कों को मिली स्वीकृति

किच्छा। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। विधायक तिलक राज बेहड़ के निरंतर प्रयासों से राज्य योजना के अंतर्गत क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु कुल ₹1 करोड़ 54 लाख की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई है।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली स्वीकृति ग्राम तुर्कागौरी की विभिन्न आंतरिक मोटर सड़कों के निर्माण के लिए मिली है, जहां लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स से किया जाएगा। इस कार्य पर ₹78.81 लाख की लागत आएगी।


दूसरी सड़क ग्राम मलसी में मंदिर से मंगल दल तक लगभग 700 मीटर लंबी सड़क के निर्माण से संबंधित है, जिसे सीमेंट कंक्रीट ब्लॉक पेवमेंट द्वारा बनाया जाएगा। इस सड़क की अनुमानित लागत ₹75.40 लाख निर्धारित की गई है।


विधायक बेहड़ ने बताया कि दोनों सड़कों की स्वीकृति राज्य योजना के अंतर्गत प्राप्त हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और इन सड़कों की स्वीकृति से ग्रामीण जनता को बड़ी राहत मिलेगी।


इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने सड़कों की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!