E-Paperhttps://thealbela.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तराखंडटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

किच्छा विधानसभा में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिलने जा रही है रफ्तार, सिंचाई विभाग के साथ विधायक बेहड़ ने की समीक्षा बैठक

जनसंवाद के तहत विधायक ने सुनी जनसमस्याएं

किच्छा। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित कर करोड़ों रुपये की विकास एवं सिंचाई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान विधायक बेहड़ ने बताया कि रुद्रपुर नगर निगम वार्ड संख्या-01, जो किच्छा विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहां लंबे समय से जलभराव की समस्या के चलते क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण हेतु 1 करोड़ 74 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है, जिसे इसी वित्तीय वर्ष में स्वीकृति मिलने की संभावना है।

इसके साथ ही नाबार्ड मद से उधम सिंह नगर जनपद के विकासखंड रुद्रपुर की राईट पाहा नहर की लाइनिंग (अनुमानित लागत 4 करोड़ रुपये), देवरिया नहर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार (4 करोड़ 17 लाख रुपये) तथा किच्छा क्षेत्र में गोला नदी के बायपास पर स्थित धाधा एवं चाचर गांवों की बाढ़ सुरक्षा योजना (4 करोड़ 57 लाख रुपये) के एस्टीमेट भी शासन को भेजे जा चुके हैं। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक ने बताया कि SASCI (Special Assistance to State for Capital Investment) योजना के तहत भारत सरकार को किच्छा में प्रस्तावित 280 बिस्तरों वाले सैटेलाइट सेंटर (एम्स ऋषिकेश) के बाहर वर्षा जल निकासी हेतु 8 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से नाले के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजा गया है।

बैठक में विधायक बेहड़ ने सिंचाई विभाग को किच्छा विधानसभा क्षेत्र की समस्त नहरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त एवं निर्बाध जलापूर्ति उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र की अन्य सड़कों पर निर्माण एवं विकास कार्य लगातार प्रगति पर हैं।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की समीक्षा बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, ताकि विकास कार्यों की सतत निगरानी हो सके और जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग भरत सिंह डांगी, सहायक अभियंता विजय पाल, अपर सहायक अभियंता आबिद, कनिष्ठ अभियंता रहीस अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसंवाद में सुनीं जनता की समस्याएं

इससे पूर्व विधायक बेहड़ ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याएं सुनीं। यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को विधायक के किच्छा कार्यालय में आयोजित किया जाता है।

जनसंवाद के दौरान वार्ड संख्या-18 के निवासियों ने सरकारी गूल व नालियों की साफ-सफाई, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने तथा सेंट मैरी स्कूल छिनकी में बच्चों की शिक्षा हेतु एक कक्ष के निर्माण की मांग रखी। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

विधायक बेहड़ ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!