विधायक बेहड़ द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा का निरीक्षण एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देश
विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा में विधायक बेहड़ ने गंभीरता से मामलों का संज्ञान लिया

किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई।


प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू सक्सेना द्वारा विधायक बेहड़ को अवगत कराया गया कि—विद्यालय के मुख्य गेट पर कचरा एकत्र होने से गंदगी की समस्या बनी रहती है,गेट के ऊपर विद्युत तारों का फैलाव होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है,स्कूल के बाहर लगभग दो दर्जन से अधिक आवारा कुत्ते घूमते हैं, जो गंदगी फैलाने के साथ-साथ छात्राओं के लिए खतरा बनते हैं।,पीने के स्वच्छ पानी की उपलब्धता नहीं है, विद्यालय परिसर और भवन से संबंधित अन्य समस्याएँ भी मौजूद हैं।

विधायक बेहड़ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए—विद्युत विभाग को विद्यालय परिसर में विद्युत लाइनों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित करने हेतु ,जल संस्थान को टूटी पेयजल लाइन को तुरंत दुरुस्त करने ,नगर पालिका किच्छा को विद्यालय गेट के बाहर साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, डस्टबिन उपलब्ध कराने एवं आसपास के लगभग दो दर्जन से अधिक कुत्तों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश,पेयजल निगम को विद्यालय में नलों को रिबोर करने व एक नया नल लगाएं जाने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त विधायक बेहड़ ने विद्यालय परिसर में मौजूद खतरनाक पेड़ शाखाओं की कटाई कर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मंडी परिषद द्वारा तैयार भवन आकलन को पुनः संशोधित कर हॉल के आकार को बढ़ाने एवं निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही विधायक बेहड़ ने विद्यार्थियों के लिए अप्रैल माह में एक बड़े RO प्लांट की स्थापना का आश्वासन भी दिया।

विधायक बेहड़ ने कहा कि राज्य सरकार, मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री के सहयोग से विद्यालय को बड़ी स्वीकृतियाँ प्राप्त हुई हैं। आने वाले 10–20 वर्षों तक विद्यालय को किसी भी प्रकार की संरचनात्मक परेशानी न हो, इस दृष्टि से नया भवन आधुनिक मानकों के अनुसार निर्माण किया जाएगा।

विधायक बेहड़ ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ शीघ्र बैठक कर स्टाफ की कमी सहित अन्य लंबित समस्याओं के समाधान हेतु पहल करने की भी बात कही तथा सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्त समयों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देश दिए |

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील जोशी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान तरुण शर्मा, सहायक अभियंता चेतन चौहान, सहायक अभियंता पवन तोलिया, मनोज कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दीपक शुक्ला, जेई विद्युत विभाग ओम कुमार, जेई जल निगम मोहम्मद अनस, जेई जल संस्थान मोहम्मद आसिम, नगर पालिका सफाई निरीक्षक विजेंद्र चौधरी सहित सभी विभागीय अधिकारी समेंत विद्यालय प्रशासन, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोहली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश दुआ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


