पंतनगर में युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का अवसर
प्रशिक्षण कार्यक्रम टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर यूनिट में संचालित किया जाएगा

पंतनगर (रुद्रपुर)। औद्योगिक क्षेत्र पंतनगर में युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के माध्यम से ऑन-जॉब ट्रेनिंग का अवसर उपलब्ध कराया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर यूनिट में संचालित किया जाएगा, जिसका संचालन क्वेस कॉर्प लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 12वीं पास, बी.ए. पास-आउट एवं आईटीआई पास युवाओं का चयन अप्रेंटिसशिप स्टूडेंट ट्रेनी के रूप में किया जाएगा। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यस्थल पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ मेक्ट्रोनिक्स विषय में पॉलिटेक्निक आधारित डिप्लोमा कोर्स की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को कैंटीन एवं परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं आवेदन संबंधी विवरण के लिए मोबाइल नंबर +91 8958409883 पर संपर्क कर सकते हैं।

