E-Paperhttps://thealbela.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तराखंडटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

किच्छा में 15 दिनों से ठप पड़ी कूड़ा संग्रह व्यवस्था

निवर्तमान सभासद प्रतिनिधि ने सौंपा ज्ञापन

किच्छा। नगर पालिका परिषद किच्छा की सफाई व्यवस्था बीते 15 दिनों से पूरी तरह चरमराई हुई है। गली-मोहल्लों में कूड़ा संग्रह करने वाले वाहन न पहुंचने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड नंबर 14 के निवर्तमान सभासद पति दानिश मलिक उर्फ सोनू ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर बड़े बाबू ताहिर मलिक एवं सफाई नायक विजयंत कुमार को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बीते 15 दिनों से कूड़ा उठाने वाले ई-रिक्शा वाहन मोहल्लों में नहीं आ रहे हैं, जिससे वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में कचरे का निस्तारण पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से कचरा जमा रहने के कारण वातावरण दूषित हो रहा है और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही सर्दी के मौसम को देखते हुए मोहल्लों में अलाव जलाने की भी मांग की गई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

इस मामले में नगर पालिका के बड़े बाबू ताहिर मलिक ने आश्वासन दिया कि खराब पड़े कूड़ा संग्रह वाहनों की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी और जल्द ही गली-मोहल्लों से नियमित रूप से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि नगर में कचरा संग्रहण के लिए लगाए गए ई-रिक्शा कई दिनों से तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़े हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल स्थिति में पहुंच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!