E-Paperटॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जन्मदिन पर किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ फल वितरण कार्यक्रम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे, डॉ. रावत को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी

किच्छा। स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जन्मदिन के उपलक्ष में किच्छा के सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत को शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. रावत ने उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना ने भी मंत्री डॉ. रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. रावत निरंतर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नजर रखते हुए आवश्यक सुधारों हेतु तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश भाटिया, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक राय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती दुबे, प्रेमलता चौहान, कविता मान, सोनम, शोभित शर्मा, ठाकुर प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!