E-Paperटॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

“पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वतंत्र रॉय के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे”

"शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की"

किच्छा। गुरुवार को किच्छा के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वतंत्र राय के आवास पर पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट पहुंचे। उन्होंने रॉय की धर्मपत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि, “श्रीमती राय का जाना परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।”

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर सदस्य, खाद्य मंत्रालय भारत सरकार लवी सहगल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेकदीप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, सांसद प्रतिनिधि किच्छा-राकेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक राय, भूपेंद्र राय, मेहर सिंह, मन्नू बावा, हरप्रीत सिंह, डॉ. ए.के. गुप्ता, नवजोत सिंह, प्रबल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!