E-Paperटॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने उठाई किसानों की आवाज़ – सरकार से की ₹25,000 प्रति एकड़ मुआवज़े की मांग

अनाज मंडी किच्छा में हुई भारी बारिश से किसानों के धान के भीग जाने की घटना पर जताई गंभीर चिंता

किच्छा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने सोमवार को नवीन अनाज मंडी किच्छा में हुई भारी बारिश से किसानों के धान के भीग जाने की घटना पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिलेभर में सैकड़ों कुंतल धान बेमौसम बारिश की वजह से भीगकर खराब हो गया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

डॉ. उपाध्याय ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए खाद्य, रसद, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के प्रमुख सचिव एन.एन. फैनई से टेलीफोनिक वार्ता कर स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी क्रय केंद्र और पोर्टल एक अक्टूबर से धान खरीद के लिए प्रारंभ हो जाने चाहिए थे, लेकिन सरकार और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अधिकांश केंद्र शुरू नहीं हो पाए।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अपनी फसल मंडी में सुखाकर लाई थी, उनका धान अब पूरी तरह बारिश में भीग चुका है। सरकार को तत्काल धान सुखाने की व्यवस्था करके किसानों को राहत देनी चाहिए और जल्द से जल्द तौल प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि पहले ही किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, और अब कुदरत की मार से वे दोहरी मार झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार से पंजाब सरकार की तर्ज पर प्रति एकड़ ₹25,000 मुआवज़ा देने की मांग की।

उन्होंने यह मुद्दा एडीएम पंकज उपाध्याय और एसडीएम गौरव पांडेय के समक्ष भी उठाया और किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की।

इस अवसर पर मंडी समिति के मोहन जोशी, जिला नोडल अधिकारी (सहकारिता विभाग) नवल शर्मा, फुरकान मलिक, सुल्तान मलिक, माजिद हुसैन, यासीन अंसारी, मेजर सिंह, पम्मी, सुखदेव, मिथुन, अशोक खंडवानी, साबू सिंह, मनजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह समेत दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!